Monday, October 19th, 2026

गणतंत्र दिवस की फायनल रिहर्सल का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

मुरैना
जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, जिसकी फायनल रिहर्सल कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन और पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा रिहर्सल के तौर पर निरीक्षण किया। रिहर्सल पर वरिष्ठ कर्मचारी पुलिस द्वारा ध्वजारोहण कर खुली जिप्सी में बैठकर परेड की सलामी ली, जहां मुख्य अतिथि के रूप में हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन भी स्वीकार किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री उमेशप्रकाश शुक्ला, एसडीएम मुरैना, नगर निगम कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता, पीडब्ल्यूडी, जिला शिक्षाधिकारी एवं पुलिस की ओर से एआरआई सहित गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटे सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।      

मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड पर किया जायेगा। जिसका मिनिट टू मिनट कार्यक्रम की सभी तैयारियों का कलेक्टर द्वारा अवलोकन किया। समारोह की पूर्ण तैयारियों का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परेड ग्राउण्ड पर पहुंच कर परेड की फाइनल रिहर्सल देखी।

 

Source : Agency

पाठको की राय